{"_id":"63567cdae42b250c00489059","slug":"two-persons-killed-in-jharkhands-khunti-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची से 38 किलोमीटर दूर बदमाशों ने की ग्राम प्रधान समेत दो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची से 38 किलोमीटर दूर बदमाशों ने की ग्राम प्रधान समेत दो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 24 Oct 2022 09:46 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:46 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार की रात मुर्हू इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची से करीब 38 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान रुबुआ बीरदी के 55 वर्षीय प्रधान सोमा मुंडा और 38 वर्षीय जेम्स पार्टी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार की रात मुर्हू इलाके में हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारीने बताया कि हत्यारों की पहचान और घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
झारखंड के गांव में झुलसी बच्ची की मौत
इस बीच दुमका जिले में सोमवार को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन महीने की एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर पलासी गांव की है, जब बच्चा झोपड़ी में अकेला था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता बाहर दैनिक गतिविधियों में व्यस्त थे।