फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two gangmen bodies found on railway track in Bokaro Jharkhand News in Hindi

Jharkhand News: बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले दो गैंगमैन के शव; माओवादियों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

Sat, 24 Feb 2024 05:25 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन के मास्टर अशोक कुमार ने कहा कि दो गैंगमैन रात में रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी पर थे। मृतकों की पहचान राहुल कुमार (27) और मोहन शर्मा (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two gangmen bodies found on railway track in Bokaro Jharkhand News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

झारखंड के बोकारो जिले में रेल पटरी का रखरखाव करने वाले दो रेलवे गैंगमैन के शव एक रेलवे ट्रैक पर पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि रांची से करीब 120 किलोमीटर दूर तेलो रेलवे स्टेशन के पास मिले। चंद्रपुर थाना प्रभारी इंद्रपाल राय ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब 3.50 बजे की है। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों गैंगमैन ट्रैक पर गश्त के दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। तेलो रेलवे स्टेशन के मास्टर अशोक कुमार ने कहा कि दो गैंगमैन रात में रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी पर थे। मृतकों की पहचान राहुल कुमार (27) और मोहन शर्मा (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


माओवादियों ने की व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
इधर, राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि माओवादियों ने शुक्रवार की देर रात टोंटो थाना क्षेत्र के बंदाबेड़ा गांव में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान जितेन लागुरी के रूप में की गई है। शुक्रवार शाम को वह घर लौटा था। इसके बाद नक्सलियों का एक समूह उनके आवास पर पहुंचा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शुरू किए गए सघन नक्सल विरोधी अभियान से माओवादी हताश हैं। इस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed