फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two armed men arrested while trying to kidnap doctor in Jamshedpur city

Jharkhand: जमशेदपुर में दो हथियारबंद बदमाशों ने डॉक्टर को अगवा करने की कोशिश की, गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 11:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 03 Jan 2024 11:47 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अशोक कुमार सिंह और रविशंकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी हैं। दोनों पर शस्त्र अधिनियम और आईपीसी की धारा 364 (अपहरण) और 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Two armed men arrested while trying to kidnap doctor in Jamshedpur city
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक डॉक्टर का अपहरण करने की कोशिश कर रहे दो हथियारबंद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को कहा कि घटना मंगलवार रात को हुई। ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर बिमरजीत प्रधान गोलमुरी बाजार के पास एक मरीज को देखने के बाद अपनी कार की ओर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर उन्हें अपनी कार में धकेलने की कोशिश की।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने कहा कि आरोपियों के पास से एक कट्टा और 8 मिमी बोर के दो कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान अशोक कुमार सिंह और रविशंकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी हैं। दोनों पर शस्त्र अधिनियम और आईपीसी की धारा 364 (अपहरण) और 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आईएमए ने की डॉक्टरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय इकाई ने इस घटना की निंदा करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आईएमए ने शहर में डॉक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की। आईएमए के एक पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed