फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Twelve trafficked people brought back to Jharkhand from Delhi

Jharkhand: मानव तस्करी की शिकार 12 बच्चियों-महिलाओं को बचाया, वापस चाईबासा लाया गया

Mon, 17 Oct 2022 09:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 09:30 PM IST
सार

जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीता तिवारी ने बताया कि बच्चियों के परिवार के सदस्य पढ़े लिखे नहीं हैं। तस्करों ने परिवारों को पैसे का लालच दिया। बच्चियों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर उन्हें दिल्ली ले गए। 
 

विज्ञापन
Twelve trafficked people brought back to Jharkhand from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानव तस्करी की शिकार 12 बच्चियों और महिलाओं को वापस झारखंड के चाईबासा लाया गया है। चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले का मुख्यालय है। उन्हें दिल्ली से मुक्त कराया गया। जानकारी के मुताबिक, तस्करी का शिकार हुए लोगों में 10 बच्चियां और दो महिलाएं हैं। ज्यादातर बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा, गुदरी और बंदगांव ब्लॉक की हैं।

विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीता तिवारी ने बताया कि बच्चियों के परिवार के सदस्य पढ़े लिखे नहीं हैं। तस्करों ने परिवारों को पैसे का लालच दिया। बच्चियों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर उन्हें दिल्ली ले गए। 
विज्ञापन


दिल्ली में स्थित झारखंड भवन में पुनर्वास एवं संसाधन केंद्र के एक अधिकारी की सूचना के बाद तस्करों का पता लगाया गया। दिल्ली पुलिस और एक संगठन के कर्मियों द्वारा बचाए जाने के बाद बच्चियों को बालिका आश्रय गृह में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद राज्य कल्याण विभाग ने टीम गठित की थी। टीम बच्चियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली से रांची ले गई। बच्चियों को चाईबासा के एक आश्रय गृह में रखा गया है। जल्द ही उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed