फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tribals existence key to survival of forests animals Jharkhand CM

झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- हमारी जमीन पर सबकी नजर, आदिवासी बचाएं..

Tue, 09 Aug 2022 09:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Aug 2022 09:13 PM IST
सार

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह समय है कि हम उनका सम्मान करें, उनके साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर हम आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा करेंगे तो जंगल और जानवर भी बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उनके उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Tribals existence key to survival of forests animals Jharkhand CM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मंगलवार को झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलों और जानवरों को बचाना है तो आदिवासियों को बचाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जमीन, संस्कृति और भाषा आदिवासियों की पहचान निर्धारित करती है। विकास की उस नई परिभाषा से उनके अस्तित्व को खतरा होता है जिसमें इमारतों और कारखानों को  स्थापित करने के लिए जंगलों को काटना शामिल है। 
विज्ञापन


आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रयास करेगी सरकार
हेमंत सोरेन ने कहा कि यह समय है कि हम उनका सम्मान करें, उनके साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर हम आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा करेंगे तो जंगल और जानवर भी बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उनके उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी बचाओ, जंगल जानवर सब बच जाएगा
उन्होंने कहा, "जानवर बचाओ, जंगल बचाओ सब बोलते हैं, पर आदिवासी बचाओ कोई नहीं बोलता। आदिवासी बचाओ। जंगल जानवर सब बच जाएगा। सभी की नजर हमारी जमीन पर है। हमारी जमीन पर ही जंगल, लोहा, कोयला है।"

आदिवासियों को आसानी से कर्ज दिलाने के लिए निकालेंगे रास्ता
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, आदिवासियों के लिए बैंक से कर्ज लेना एक बड़ी चुनौती है। जब वह ऋण लेने बैंक जाते हैं तो उन्हें बताया जाएगा कि उनकी जमीन सीएनटी (छोटा नागपुर टेनेंसी) या एसपीटी (संथाल परगना  टेनेंसी) एक्ट के तहत आती है। हम ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं जिससे आदिवासियों को आासानी से कर्ज मिल सके।  

ऋण लेने के इच्छुक छात्रों के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने राज्य की आदिवासी आबादी के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा, हमने आदिवासी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के लिए मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा प्रवासी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए ऋण लेने के इच्छुक छात्रों के लिए जल्द ही एक गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा एक आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना पर काम चल रहा है। 


सीएम ने घोषणा की कि अब से हर साल 9 अगस्त को एक आदिवासी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम केद्र से इस दिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद झामुमो संस्थापक ने आश्वासन दिया कि  अगले साल यह उत्सव और भी भव्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed