{"_id":"657d6417184d1b9fde06e8f2","slug":"tribal-singer-beaten-to-death-for-molesting-mentally-retarded-girl-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या, मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या, मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से छेड़छाड़ का आरोप
Sat, 16 Dec 2023 02:23 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:23 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर तातकुंदो गांव में हुई। मृतक की पहचान डेविड मिंज के रूप में की गई है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के रांची जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 35 साल के आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हुई
मंदार के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अंकिता रॉय ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर तातकुंदो गांव में हुई। मृतक की पहचान डेविड मिंज के रूप में की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मिंज नागपुरी भाषा में गाता था और उसके कई गाने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिट हुए थे।
लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
मंदार के थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में मिंज को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिंज को मंदार अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया। मिंज की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि एक ही परिवार के तीन लोग जो सभी लड़की के रिश्तेदार हैं वो अपराध में शामिल थे और गायक की पत्नी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।