फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tribal leader Arjun Munda likes playing golf and flute

आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा को पसंद है गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना

Fri, 31 May 2019 11:38 AM IST
आसिम खान भाषा, रांची
भाषा, रांची Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 May 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Tribal leader Arjun Munda likes playing golf and flute
अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए अर्जुन मुंडा न सिर्फ अपने गृह राज्य झारखंड में, बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं। वह केंद्र में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 51 वर्षीय मुंडा ने लोकसभा चुनाव में खूंटी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 1,445 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार किया। 
विज्ञापन


मुंडा को गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना पसंद है। वह अपना खाली वक्त पेंटिंग करने में बिताते हैं। वह एक तीरंदाजी एकेडमी भी चलाते हैं और उन्होंने तीरंदाज दीपिका कुमारी को अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मुकाम तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मार्च 2003 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, राज्य में 2006 में निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा ने, जबकि 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने समर्थन वापस लेकर उनकी सरकार गिरा दी थी।


मुंडा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन के दौरान जेएमएम के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले मुंडा 1995 में पहली बार अविभाजित बिहार में विधायक चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed