फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Trainer aircraft goes missing after take off from Jamshedpur, search on

Trainer Aircraft Missing: जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद प्रशिक्षक विमान लापता, तलाश जारी

Wed, 21 Aug 2024 12:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Aug 2024 12:31 AM IST
सार

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह के पास देखा गया था। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के प्रशासन, पुलिस और वन विभाग विमान की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trainer aircraft goes missing after take off from Jamshedpur, search on
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीटों वाला प्रशिक्षक विमान लापता हो गया। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि विमान फ्लाइंग स्कूल अलकेमिस्ट एविएशन का सेसना 152 बताया जा रहा है। विमान ने सुबह करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसमें एक पायलट और एक प्रशिक्षु सवार था।

विज्ञापन


पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह के पास देखा गया था। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के प्रशासन, पुलिस और वन विभाग विमान की तलाश कर रहे हैं। निमडीह के आसपास के इलाकों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रात में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जलाशय में विमान का मलबा देखा है। इसके बाद तलाशी अभियान चांडिल बांध तक बढ़ा दिया गया। सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अभी तक कुछ भी ठोस नहीं मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खोज अभियान की निगरानी कर रहे हैं, जबकि नावों के जरिए पानी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed