फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Trafficked Sabar tribe two women and a minor girl rescued from Madhya Pradesh 5 arrested

झारखंड: तस्करी कर ले जाई गई एक किशोरी और दो महिलाएं मध्यप्रदेश से मुक्त कराई गईं, पांच लोग गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 03:21 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Jan 2022 03:21 AM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम तमिल वनान ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल के हतियापटा गांव के एक निवासी ने ओडिशा के एक सहयोगी के साथ मिलीभगत कर किशोरी सहित तीन महिलाओं को बेचा था। सभी महिलाएं पहाड़पुर गांव की साबर बस्ती की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Trafficked Sabar tribe two women and a minor girl rescued from Madhya Pradesh 5 arrested
मानव तस्करी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने झारखंड से मानव तस्करी कर मध्यप्रदेश ले जाई गई साबर जनजाति की दो महिलाओं और एक किशोरी को मुक्त कराया है और इस सिलिसले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम तमिल वनान ने बताया कि जिले के घाटशिला उपमंडल के हतियापटा गांव के एक निवासी ने ओडिशा के एक सहयोगी के साथ मिलीभगत कर किशोरी सहित तीन महिलाओं को बेचा था। सभी महिलाएं पहाड़पुर गांव की साबर बस्ती की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


साबर जनजाति की महिला के पिता द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी जिसमें कहा गया था कि मुख्य आरोपी ने दो महीने पहले मध्यप्रदेश में चूड़ी के कारखाना में नौकरी लगाने का झांसा देकर पहाड़पुर गांव की साबर बस्ती निवासी उनकी बेटी और चार अन्य महिला जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है, को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि अपनी बेटी के जाने के बाद से कोई खबर नहीं मिलने पर उस व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मूसाबोनी) चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल छह जनवरी को मध्यप्रदेश भेजा गया और किशोरी सहित तीनों महिलाओं को मुक्त करा लिया गया। साथ ही, मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

साबर जनजाति मुंडा जातीय समूह से संबंधित है और उन्हें आपराधिक जनजाति अधिनियम 1871 के तहत 'आपराधिक जनजातियों' में से एक के रूप में वर्गीकृत किया गया है और ये आधुनिक समय में सामाजिक कलंक से पीड़ित हैं।

एसएसपी वनान ने कहा कि महिलाओं को नौकरी देने के बहाने बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेल दिया गया। उन्हें एक होटल में बंद करके रखा गया था और मध्यप्रदेश और राजस्थान में बेचे जाने से पहले आरोपियों ने उनके फोन छीन लिए थे।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला पिछले 25 सालों से तस्करी में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि वह पूर्वी सिंहभूम जिले की रहने वाली है और मध्यप्रदेश में रहती है।वनान ने कहा कि जिला पुलिस की एक-एक टीम अभी भी उन दो महिलाओं का पता लगाने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान में डेरा डाले हुए है, जिन्हें बचाया जाना बाकी है।गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से मुख्य आरोपी के अलावा सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed