फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Top Maoist leader arrested in Jharkhands Hazaribag

झारखंड: 25 लाख का इनामी नक्सली प्रदुमन शर्मा गिरफ्तार, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 90 से ज्यादा केस

Fri, 20 Aug 2021 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Aug 2021 09:53 PM IST
सार

पुलिस ने प्रदुमन शर्मा को 19 अगस्त की रात गिरफ्तार किया। प्रदुमन 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है। प्रदुमन शर्मा मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण कमांडर था। यह स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था।

विज्ञापन
Top Maoist leader arrested in Jharkhands Hazaribag
फाइल फोटो।

विस्तार

शीर्ष माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्मा को पुलिस ने हजारीबाग जिले के चौपारण से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली प्रदुमन पर 25 लाख का था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। बिहार सरकार ने भी प्रदुमन पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के दासी कर्मा क्षेत्र में प्रदुमन अपने दस्ते के साथ मौजूद हैं। इसके बाद हमने टीम बनाकर कार्रवाई की गई। इसके बाद प्रदुमन शर्मा की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


एसपी मनोज रतन के मुताबिक, पुलिस ने प्रदुमन शर्मा को 19 अगस्त की रात गिरफ्तार किया। प्रदुमन पर बिहार और झारखंड में करीब 90 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। प्रदुमन 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है। प्रदुमन शर्मा मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण कमांडर था। यह स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, इसकी गिरफ्तारी मगध जोन एवं बिहार-झारखंड राज्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण सफलता है। बताया गया कि आखिरी बार 10 अगस्त 2019 को प्रदुमन शर्मा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। चौपारण के भदेल में हुई इस मुठभेड़ में प्रदुमन शर्मा बच निकला था। लेकिन उसका साथी और माओवादी सदस्य लालदास मोची मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed