मोदी मिशन: NASA की नौकरी छोड़ आया वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की मशहूर फिल्म स्वदेश तो आपको याद होगी न, जिसमें नासा का एक वैज्ञानिक अपनी दादी के गांव को अंधियारे से मुक्त करने के लिए कैसे अपनी शानदार नौकरी छोड़ देता है और गांव वालों के साथ हाथ बंटाने लगता है।
स्वदेश जैसी एक कहानी इन दिनों झारखंड में दोहराई जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर नासा के एक बड़े वैज्ञानिक ने अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दी और ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण के काम से जुड़ गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार चन्द्रमा पर यान भेजने के सबसे पहले अभियान से जुड़े रहे नील द्विवेदी पंडित झारखंड के गांवों का स्तर सुधारने और वहां शौचालयों का निर्माण कराने के लिए अपनी नासा की नौकरी को छोड़ आए।
एक मिलियन डॉलर का दिया दान
मशहूर इंजीनियरिंग कालेज बीआईटी (बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) सिंदरी के एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित ने इस काम के लिए अपने कॉलेज के दोस्तों को भी साथ जोड़ लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान के आह्वान के बाद नील पंडित और नार्थ अमेरिका के उनके दोस्तों (जो कालेज में उनके साथ पढ़े थे) ने बिहार और झारखंड में शौचालय निर्माण और उनके रखरखाव के लिए एक लाख डॉलर का योगदान भी दिया है।
बीआईटी की उनकी पुरातन छात्र परिषद ने कालेज के अन्य पुराने छात्रों को भी शौचालय निर्माण के इस अभियान से जुड़ने के लिए एक प्रस्ताव दिया है जिसमें जो भी छात्र बिहार या झारखंड में जहां चाहे शौचालय का निर्माण कराना चाहे उसके निर्माण की आधी रकम एल्यूमिनी एसोसिएशन के फंड से दी जाएगी।
झारखंड बिहार में चला रहे अभियान
इस योजना के तहत बिहार के मुंगेर जिले के बरीरपुर गर्ल्स माध्यमिक विधालय में पहले चरण के तहत शौचालय का निर्माण भी हो चुका है। हालांकि अभी एसोसिएशन को झारखंड की अपनी पुरातन छात्र परिषद से कोई योगदान नहीं मिल सका है जहां यह कालेज स्थित है।
हालांकि इस सबसे निराश हुए बिना पंडित कहते हैं कि वह झारखंड इकाई के ऐसे किसी भी प्रस्ताव का स्वागत करेंगे। अपने अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए पंडित ने बुधवार को झारखंड के मुख्य सचिव राजीव गाबा से मुलाकात की। इसके अलावा गुरुवार को वह बीआईटी सिंदरी के उच्चीकरण के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मुलाकात करेंगे।