विधायक की पत्नी क्यों बेचती हैं सब्जी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आदमी जिसके पास दो करोड़ की संपत्ति हो, जो दो बार विधायक रह चुका हो, अगर उसकी पत्नी सब्जी बेचने का काम करती हो तो हैरानी होना स्वभाविक है लेकिन लोकनाथ महतो इसमें गर्व महसूस करते हैं।
झारखंड के हजारीबाग से आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं लोकनाथ महतो। महतो ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया है उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति दो करोड़ बताई है। फिर आखिर क्यों उनकी पत्नी बेचती हैं सब्जी?
पत्नी से मिलती है महतो को शक्ति
दरअसल महतो के पास 10 एकड़ जमीन है जिसमें कई तरह की फसलें उगाई जाती हैं। इन फसलों को उगाने से लेकर बाजार में बेचने तक का काम इनकी पत्नी मोलनी देवी खुद संभालती हैं।
वे सिर पर टोकरी रख कर बाजार जाती हैं और सब्जी बेचती हैं। उनके मुताबिक पहले ये काम उनकी सास करती थीं, वे अब उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।
तीन बार विधायक रहे हैं महतो
1995 से लेकर 2010 तक लगातार बीजेपी के टिकट पर बड़कागांव से विधायक रह चुके हैं लोकनाथ महतो, लेकिन उनके भीतर घमंड नाम की चीज नहीं है।
संपत्ति दो करोड़ है लेकिन जीवन में सादगी को अपनाने वाले महतो आम आदमी की तरह ही दिखते हैं। ज्यादा तामझाम की उनको आदत नहीं है।
महतो, इस बार आजसू के टिकट पर लोकसभा चुनाव में खड़े हुए हैं। देखना ये होगा कि जनता पर उनकी ये सादगी कितना असर दिखाएगी।