फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three people will be able to meet Laloo yadav in ranchi jail RJD leader asked is Lalu a militant

जेल में लालू यादव से तीन लोग मिल सकेंगे, राजद नेता ने पूछा- क्या लालू जी कोई उग्रवादी हैं?

Tue, 26 Dec 2017 04:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Three people will be able to meet Laloo yadav in ranchi jail RJD leader asked is Lalu a militant
लालू यादव
रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के उच्च श्रेणी कैदी वार्ड में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जेल में हर हफ्ते सिर्फ तीन लोग ही मिल सकेंगे। जेल प्रशासन ने सोमवार को लालू यादव से मिलने पहुंचे राजद नेताओं को इस बात की जानकारी दी। लालू यादव को चारा घोटाला के 6 में से दूसरे मामले देवघर कोषागार केस में दोषी ठहराया है जिसमें सजा का ऐलान जनवरी में होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल में करवटें बदलते रहे लालू प्रसाद यादव, जेल में मिलने पहुंचे पार्टी नेता हुए निराश
विज्ञापन


बिहार से आए पांच राजद नेताओं को सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक ने इस बात की पुष्टि की। सोमवार को लालू प्रसाद यादव से जेल में मिलने के लिए कई राजद नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इनमें झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री अन्न्पूर्णा देवी, लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार, राजद नेता अवध बिहारी, भोला प्रसाद और रणविजय सिंह शामिल थे। जेल प्रशासन ने लालू यादव को इनसे मिलवाने के लिए जेल के मुलाकात वाले कमरे में लेकर आई। इसके बाद राजद नेताओं को जेलर ए.के. चौधरी ने बताया कि जेल के दिशानिर्देशों के अनुसार एक हफ्ते में अब तीन मुलाकाती ही लालू यादव से मिल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा, 'राज्य सरकार लालू प्रसाद यादव से ऐसे बर्ताव कर रही है कि जैसे वह कोई जननेता नहीं बल्कि उग्रवादी हों। राज्य सरकार का यह रवैया बेहद गलत और पक्षपातपूर्ण है।' अन्नपूर्णा देवी ने जेल प्रशासन से लालू के परिजनों को मिलने की अनुमति देने की मांग की है।

होटवार जेल परिसर छावनी में तब्दील

Three people will be able to meet Laloo yadav in ranchi jail RJD leader asked is Lalu a militant
लालू यादव - फोटो : SELF
लालू यादव के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पहुंचने के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में उच्च श्रेणी के कैदी के लिए कुल 10 डिवीजन वार्ड हैं। इस डिवीजन वार्ड में पहले से पांच कैदी थे। 

इस पर राजद नेता भोला प्रसाद ने कहा, 'जेल परिसर को छावनी में बदल दिया गया है। क्या लालू जी को कोई उग्रवादी हैं? जमीन से जुड़े जननेता से लोगों के मिलने में पाबंदी लगा दी गई है। जेल प्रशासन के बर्ताव से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। हालांकि लालू जी ने संयम बरतने को कहा है।' 

लालू प्रसाद यादव के मुलाकातियों से पक्षपातपूर्ण रवैये के आरोपों पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के कहा है कि, 'जेल मैनुअल के अनुसार किसी भी कैदी से हफ्ते में तीन लोग ही मिल सकते हैं।

इनमें उनके परिजन या नजदीकी हो सकते हैं। यह व्यवस्था लालू प्रसाद यादव के लिए लागू नहीं की गई है। ये नियम पहले से ही लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed