फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three Naxalites of PLFI arrested in Khunti, 13 cyber criminals also caught from Deoghar district

झारखंड: खूंटी में पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार, देवघर जिले से 13 साइबर अपराधी भी पकड़े

Tue, 18 Jan 2022 03:47 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, खूंटी/देवघर।
एजेंसी, खूंटी/देवघर। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 18 Jan 2022 03:47 AM IST
सार

गिरफ्तार नक्सलियों में से दो की पहचान विश्राम कोंकणी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा और कुलेन कोंगाडी के रूप में की गई है। जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनसे कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, मोबाइल और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Three Naxalites of PLFI arrested in Khunti, 13 cyber criminals also caught from Deoghar district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थानाक्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित संगंठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीएलएफआई के तीनों नक्सली रंगरोडी गांव में नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

विज्ञापन


गिरफ्तार नक्सलियों में से दो की पहचान विश्राम कोंकणी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा और कुलेन कोंगाडी के रूप में की गई है। जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनसे कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, मोबाइल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि विश्राम कोंगाडी सात विभिन्न बड़े आपराधिक मामलों का आरोपी है, जबकि कुलेन कोंगाडी पांच बड़े मामलों का मुख्य आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों लंबे समय से फरार चल रह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित पीएलएफआई से जुड़े लोग खूंटी में नक्सली संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस नक्सल संगठन के द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से और न मानने पर डरा धमकाकर लोगों को संगठन में शामिल कराने की कोशिश की जा रही है। 


13 साइबर अपराधी पकड़े गए
झारखंड के देवघर जिले से पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर जिले के जगदीह गांव और बाबूपुर गांव में छापेमारी की, जहां से साइबर अपराध में लिप्त 13 लोग पकड़े गए। देवघर के डीएसपी सुमित प्रसाद के मुताबिक, आरोपियों के पास से कुल 21 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड बरामद किए गए। फिलहाल, सभी से पूछताछ करके और जानकारी एकत्रित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed