{"_id":"70839d22-ee84-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"three-more-deaths-from-malaria-and-diarrhea-in-jamshedpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमशेदपुर में मलेरिया व डायरिया से और तीन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमशेदपुर में मलेरिया व डायरिया से और तीन मौत
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
जमशेदपुर में मलेरिया और डायरिया का कहर जारी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बावजूद शहर में मलेरिया व डायरिया से पीड़ित मरीज दम तोड़ रहे हैं। मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में मलेरिया से एक व डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई।
एमजीएम थाना के देवघर निवासी रानी हेंब्रम को उसके परिजनों ने 12 अगस्त को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। वह ब्रेन मलेरिया से पीड़ित थी। वहीं सीतारामडेरा निवासी जगू राम ने 20 अगस्त को अपनी पत्नी गणोशा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। वह डायरिया से पीड़ित थी।
इसके साथ ही चांडिल निवासी कल्लू डायरिया से पीड़ित था। उसे 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। अब तक जिले में मलेरिया से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही डायरिया से पांच लोगों की मौत शहर के विभिन्न अस्पतालों में हो चुकी है।