{"_id":"621e76eb55a4791c7e7bad61","slug":"three-maoists-arrested-in-palamu-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में पुलिस ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में पुलिस ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
Wed, 02 Mar 2022 01:13 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:13 AM IST
सार
जिला एसपी सिन्हा ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान सुरेंद्र भुइयां, अमरेश सिंह और मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
नक्सलाइट (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। झारखंड सशस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाकर पलामू जिले के जंगल में से प्रतिबंधित संगठन तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हथियार, सात जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों को तुर्कुन गांव के पास से गिरफ्तार किया गया जहां पिछले रविवार को उनके और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी साथ ही जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से बत्तीस हथियार, सात जिंदा कारतूस, एक एसएलआर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मौके से चूड़ियां भी बरामद
साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने मौके से चूड़ियां भी बरामद की हैं, जो किसी महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का संकेत देती हैं। एसपी सिन्हा ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान सुरेंद्र भुइयां, अमरेश सिंह और मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जिला एसपी सिन्हा ने बताया कि संगठन का मुखिया एरिया कमांडर रंजन और अपनी दस्ते के सदस्य तुर्कोन गांव में भोजन करने के बाद जंगल में प्रवेश करने वाला था। इसी दौरान वे सभी सुरक्षा कर्मियों के सामने आ गए।
नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर चला दी गोलियां
नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को सामने देख उन पर पर गोलियां चला दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। एसपी ने कहा कि गोली लगने के बावजूद रंजन भागने में सफल रहा। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, रंजन का इलाज अज्ञात स्थान पर चल रहा है। साथ ही सिन्हा ने बताया मुठभेड़ में शामिल उग्रवादियों की पहचान कर ली है, उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।