{"_id":"5e8a958e8ebc3e773f30b622","slug":"third-case-of-corona-virus-infection-came-out-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला आया सामने, कुल चार लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला आया सामने, कुल चार लोग संक्रमित
Mon, 06 Apr 2020 08:06 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के बोकारो जिले में हाल में बांग्लादेश से लौटी एक महिला के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि 22 वर्षीय मलेशियाई युवती और हजारीबाग के एक व्यक्ति के क्रमश: 31 मार्च और दो अप्रैल को वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि बोकारो जिले के चंद्रपुरा ब्लॉक में तीन जोड़े हाल ही में बांग्लादेश से अपने घरों को लौटे थे।
विज्ञापन
उन्हें पृथक कर दिया गया था और उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में महिला के संक्रमित होने का पता चला है। उन्होंने कहा कि महिला के संपर्क में आने के संदेह वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य में सोमवार को नया मामला
दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रांची आई कोरोना वायरस संक्रमित मलेशियाई महिला जिस इलाके में रही थी, वहां सोमवार को एक और महिला संक्रमित पाई गई।
रांची में सोमवार को संक्रमित पाई गई महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया है और उसके छह अन्य परिजन को पृथक वास में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का यह चौथा मामला है।