{"_id":"58481c814f1c1be3594494e3","slug":"the-woman-gave-birth-to-the-child-at-ranchi-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
रांची रेलवे स्टेशन पर ही एक महिला ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर अचानक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद वह मदद के लिए आसपास के लोगों को आवाज दी। महिला गुमला की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
दर्द के कारण महिला प्लेटफॉर्म पर ही लेट गई। लेकिन रेलवे के महिला कर्मचारियों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल महिला के पास पहुंची और महिला को चारों ओर साड़ी से घेराबंदी कर बच्चा का जन्म कराया। डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा सही है। रेलवे के कर्मचारी उक्त महिला को हॉस्पिटल को ले गए।
विज्ञापन