Jharkhand: झामुमो का 13वां महाधिवेशन प्रारंभ, दो दिन तक चलेगा; आज शिबू सोरेन व सीएम सोरेन ने किया शुभारंभ
Jharkhand: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां महाधिवेशन रांची के खेलगांव में आयोजित किया गया है। यह महाधिवेशन 14 और 15 अप्रैल को चलेगा। आज महाधिवेशन का शुभारंभ किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दल झामुमो का 13वां महाधिवेशन आज से प्रारंभ हुआ, जो कल तक चलेगा। इस महाधिवेशन में पूरे झारखंड से झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। खास बात यह है कि झारखंड के साथ-साथ महाधिवेशन में 8 से अधिक राज्यों से, जहां पार्टी कार्य कर रही है, 3500 से अधिक प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। महाधिवेशन की शुरुआत पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा की गई, जो झारखंड को अलग राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं।
हेमंत सोरेन ने कहा - झामुमो आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है
महाधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है। झारखंड को बिहार से अलग करने के लिए झामुमो का गठन किया गया था। गुरुजी (शिबू सोरेन) के नेतृत्व में जब आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही थी, तब झारखंड के विभिन्न इलाकों से लोग बड़ी संख्या में इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए आते थे। गुरुजी के साथ कई लोगों ने अपना सब कुछ बलिदान किया। त्याग और समर्पण के माध्यम से झारखंड को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली, लेकिन हमें यह स्वीकार करना दुखद है कि झारखंड कई वर्षों तक उन लोगों के हाथों में रहा जिनका आदिवासियों और मूलनिवासियों से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया।
पढ़ें: कोलकाता में झारखंड पर्यटन रोड शो ने खोली नए निवेश व सहयोग की राह, पर्यटन मंत्री ने कही बात; जानें
कार्यक्रम में यह लोग भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।