फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand tourism roadshow in Kolkata opened the way for new investments and cooperation

Jharkhand: कोलकाता में झारखंड पर्यटन रोड शो ने खोली नए निवेश व सहयोग की राह, पर्यटन मंत्री ने कही बात; जानें

Sun, 13 Apr 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Apr 2025 06:01 PM IST
सार

Jharkhand: पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार पर्यटन क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर झारखंड पर्यटन विभाग की टीम ने कई प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स और अन्य के साथ मीटिंग्स कीं।

विज्ञापन
Jharkhand tourism roadshow in Kolkata opened the way for new investments and cooperation
पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने कोलकाता में दो दिवसीय टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम न सिर्फ निवेशकों के लिए एक बेहतरीन मंच बना, बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच के पुराने, गहरे रिश्तों को भी एक बार फिर सामने लाया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं, बल्कि एक साझा विरासत का हिस्सा हैं। हमारी संस्कृति, परंपराएं और स्वाद सब कुछ एक-दूसरे से जुड़े है। उन्होंने बताया कि झारखंड आने वाले ज्यादातर पर्यटक बंगाल से होते हैं। इसलिए इस टूरिज्म अभियान की शुरुआत कोलकाता से करना बहुत खास है।

विज्ञापन


पढ़ें: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद को दी श्रद्धांजलि, सरकार शहीद के परिवार के साथ- सीएम
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आइए झारखंड, जहां झरने सिर्फ पानी नहीं, संगीत बहाते है, जहां पहाड़ सिर्फ ऊंचे नहीं, कहानियां भी कहते हैं और जहां हर यात्रा एक खास अनुभव बन जाती है। मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार पर्यटकों और निवेशकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार पर्यटन क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर झारखंड पर्यटन विभाग की टीम ने कई प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स और अन्य के साथ मीटिंग्स कीं। इन बैठकों में झारखंड में होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed