{"_id":"5d0eda398ebc3e73ee0f4f88","slug":"the-student-was-burnt-to-death-after-the-rape-the-accused-arrested-after-two-years-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद छात्रा को जलाकर मार डाला, आरोपी ढाई साल बाद हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद छात्रा को जलाकर मार डाला, आरोपी ढाई साल बाद हुआ गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2019 07:17 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 23 Jun 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजधानी रांची के बूटी बस्ती इलाके में बीटेक की छात्रा की दुष्कर्म के बाद जलाकर नृशंस हत्या करने के आरोपी राहुल रॉय उर्फ अंकित उर्फ आर्यन को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष टीम ने राहुल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी एके गुड़िया की अदालत में पेश किया। अदालत ने छह जुलाई तक के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राहुल मृतक छात्रा का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस को उससे कुछ जानकारी नहीं मिल सकी थी, इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था।
गौरतलब है कि 2016 की 16 दिसंबर को बूटी बस्ती की बीटेक की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसे जला दिया गया था। पुलिस डेढ़ वर्ष तक खाक छानने के बाद भी हत्यारे का पता नहीं लगा सकी थी। अब सीबीआई आरोपी राहुल को रिमांड पर लेकर उससे कड़ी पूछताछ करेगी। पुलिस ने मई 2018 में इस मामले को सीबीआई को सौंपा था।
विज्ञापन