{"_id":"586a41ad4f1c1b0f78158578","slug":"the-loss-of-80-million-maoists-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोटबंदी से झारखंड में नक्सलियों को हुआ 80 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से झारखंड में नक्सलियों को हुआ 80 करोड़ का नुकसान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jan 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
नक्सली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के नोट बंदी के निर्णय से झारखंड में नक्सलियों समेत विभिन्न उग्रवादी संगठनों को करीब अस्सी करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके मलिक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से इन संगठनों की गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
मलिक ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नोट बंदी के बाद इन संगठनों का आर्थिक ढांचा कमजोर पड़ा है जिसके कारण ये अपनी विचारधारा से इतर नगदी लूटने तक पर उतारू हो गए। हालांकि राज्य पुलिस ने उनके इन प्रयासों को विफल कर दिया। तीन साल पहले नक्सली लेवी के रूप में हर साल 140 करोड़ रुपये वसूला करते थे जो पुलिस की सजगता से घट कर करीब 100 करोड़ रुपये रह गया था।
विज्ञापन
इनमें से करीब बीस करोड़ रुपये के नोट ये संगठन अपने समर्थकों की मदद से तथा ग्रामीणों को धमकाकर बदलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने जबरदस्ती नोट बदलने के करीब सौ प्रयास किए पर पुलिस ने इन्हें विफल कर दिया।
विज्ञापन