फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   tense in bokaro after facebook comment

फेसबुक कमेंट ने बोकारो में कराया बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात

Wed, 16 Mar 2016 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
tense in bokaro after facebook comment

झारखंड के स्टील सिटी बोकारो में देवी देवताओं पर एक फेसबुक कमेंट बवाल की वजह बन गई। पोस्ट पर कमेंट से भड़के लोग सड़क पर उतर आए और आरोपी युवक को ढूंढ ‌कर उसकी जमकर पिटाई की। लोगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उसे कमरे में बंद करके भी उससे मारपीट की गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हालात खराब होते देख पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैगमार्च किया।

जानकारी के अनुसार यह सारा हंगामा बोकारो जिले के बेरमो फुसरो इलाके में हुआ। असल में एक युवक ने फेसबुक की एक धार्मिक पोस्ट पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका लोगों को दो दिन बाद पता चला जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत बेरमो थाने में की।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के बाद भी नहीं की थी कार्रवाई

tense in bokaro after facebook comment

आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, इस बात से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच उक्त युवक भी लोगों के हत्‍थे चढ़ गया, जिससे जमकर मारपीट की गई। 

भीड़ उसे पीटते हुए एक घर में ले गई और उसे अंदर बंद करके फिर पिटाई की गई। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे छोड़ने की बात कही तो लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू किया। 

इससे भीड़ और भड़क गई और थाने में घुस गई। वहां खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालात बेकाबू होते देख सभी ‌थानों की फोर्स को मौके पर ही बुला लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed