{"_id":"5d8c7c888ebc3e015369f54d","slug":"ten-districts-of-jharkhand-declared-drought-hit-12-lakh-farmers-to-get-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के दस जिले सूखाग्रस्त घोषित, 12 लाख किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के दस जिले सूखाग्रस्त घोषित, 12 लाख किसानों को मिलेगी राहत
Thu, 26 Sep 2019 02:23 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में सूखा
- फोटो : social media
केंद्र सरकार ने झारखंड के दस जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है जिससे इन जिलों के करीब 12 लाख किसानों को राहत मिलेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बोकारो जिले को सर्वाधिक सूखाग्रस्त जिला घोषित किया गया है। राज्य के नौ जिले चतरा, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा और पाकुड़ को मध्यम श्रेणी में शामिल किया गया है।
झारखंड सरकार ने केंद्र से रांची, दुमका और लातेहार को भी सूखाग्रस्त जिले में शामिल करने का आग्रह किया है। केंद्र ने जिलों के सूखाग्रस्त होने का आकलन एक अगस्त से चार सितंबर के दौरान हुई बारिश के आधार पर किया है।
इस संबंध में कृषि सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से समस्त झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने का आग्रह किया था लेकिन केंद्र ने अपनी जांच, तथ्यों तथा आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर राज्य के 10 जिलों को ही सूखाग्रस्त घोषित किया है।
विज्ञापन
कृषि सचिव ने कहा कि राज्य की ओर से कम से कम तीन और जिलों को इस सूची में शामिल करने का आग्रह पुन: किया गया है।