फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   teenage girl along with her old boyfriend killed her parents with hammer and pressure cooker

Jharkhand: प्रेमी संग नाबालिग को शादी करने से रोका तो दोनों ने कर दी मां-बाप की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 09 Aug 2022 09:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 09:37 PM IST
सार

झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को पुलिस ने रविवार को हुए डबल मर्डर का खुलासा कर दिया। वहीं, रांची में आज एक सड़क हादसे का मामला भी सामने आया है। रांची में हुए इस हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
teenage girl along with her old boyfriend killed her parents with hammer and pressure cooker
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड में हेमंत सरकार अपराध और हादसों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वहीं, राजधानी रांची में एक सड़क हादसे की घटना सामने आई। रांची में हुए हादसे में तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जमशेदपुर में डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में रविवार को हुए डबल मर्डर का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि यहां एक किशोरी ने अपने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता की हथौड़े और प्रेशर कुकर से मार-मार कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दंपत्ति के शव सोमवार को टेल्को थाना क्षेत्र के मैनीफिट में अपने घर में खून से लथपथ अवस्था में पाए गए थे। मामले की जांच के दौरान पता चला कि उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता है। इसके बाद शक के आधार पर उसकी खोज की गई तो लड़की को उसके प्रेमी बिरसानगर के ओमनगर निवासी सलित कुमार के साथ मंगलवार सुबह उसके किराए के घर से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने 24 घंटे से भी कम समय में मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि लड़की रविवार रात अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली थी, लेकिन उसके माता-पिता जाग गए। इसके बाद उसके माता-पिता ने उसे जाने से रोका तो दोनों ने हथौड़े और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटर से भाग गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही नाबालिग लड़की को रिमांड होम भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हथौड़ा, खून से सना प्रेशर कुकर और स्कूटर बरामद किया है। उन्होंने कहा कि 302 (हत्या) सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्राओं की मौत 
रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग -33 पर मंगलवार को हादसा हो गया। बुंडू इलाके में हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने बताया कि ये घटना तब हुई जब 11 से 13 साल की उम्र के बीच की ये छात्राएं दोपहर में अपने स्कूल भास्कर सरस्वती शिशु मंदिर, बुंडू से वापस लौट रही थीं। 


बुंडू अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार साव ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्र को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि घटना के बाद वाहन के पलटने से ट्रक के चालक को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि चालक को भी चोट लगी और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट हर संभव मदद का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed