फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   teacher slapped girl student for wearing bindi in jharkhand Suicide accused arrested

Jharkhand: बिंदी लगाकर स्कूल गई छात्रा को शिक्षक ने जड़े चांटे, घर आकर लगाई फांसी; शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 03:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2023 03:44 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि बिटिया स्कूल गई थी लेकिन थोड़ी ही देर में वह वापस घर आ गई। उसने बताया कि बिटिया बिंदी लगाकर स्कूल गई थी। लेकिन शिक्षक को देखते ही उसने बिंदी हटा दी। लेकिन फिर भी शिक्षक ने असेंबली में सबके सामने बेटी को चांटा मार दिया।

विज्ञापन
teacher slapped girl student for wearing bindi in jharkhand Suicide accused arrested
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के एक स्कूल में बिंदी लगाने के कारण युवती को जमकर पीटा गया। इससे आहत होकर युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। मामले में प्रियांक कानूनगो ने ट्वीट कर बताया कि एनसीपीसीआर की टीम जांच के लिए धनबाद जाएगी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट बरामद
झारखंड पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है, जो तेतुलमारी इलाके में हुई। मृतक के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले को गर्माता देख पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता धनबाद के तेलतुलमारी इलाके के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। छात्रा सोमवार को बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची, जिससे शिक्षक ने गुस्से में छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। इसके बाद मंगलवार को परिजनों औऱ ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग था कि शिक्षक और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़िता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइट नोट लिखा था, जिसमें उसने प्रिंसिपल और शिक्षक को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन

शिक्षक ने पूरे स्कूल के सामने पीटा
परिजनों ने बताया कि बिटिया स्कूल गई थी लेकिन थोड़ी ही देर में वह वापस घर आ गई। उसने बताया कि बिटिया बिंदी लगाकर स्कूल गई थी। लेकिन शिक्षक को देखते ही उसने बिंदी हटा दी। लेकिन फिर भी शिक्षक ने असेंबली में सबके सामने बेटी को चांटा मार दिया। मैंने प्रिसिपल को समझाया लेकिन फिर भी वे नहीं समझे और बेटी को निकाल दिया। इसी वजह से उसने 11 बजे फांसी लगा ली। मां का कहना है कि मैं न्याय चाहती हूं। सुसाइड नोट में जिनका नाम है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धनबाद के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह एक गंभीर मसला है। स्कूल का सीबीएसई से कोई लेना-देना नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी है। मैंने आज पीड़ित पक्ष से भी मुलाकात की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि बिंदी पहनकर स्कूल आने पर शिक्षक ने जमकर छात्रा से मारपीट की। छात्रा इससे आहत हो गई। इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। एनसीपीसीआर ने मामले में संज्ञान लिया है। टीम जांच के लिए धनबाद जाएगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed