फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Teacher beat the dalit student, because he touch the plate

खाने की थाली छूने पर शिक्षक ने दलित छात्र को पीटा

Sun, 04 Oct 2015 12:10 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Teacher beat the dalit student, because he touch the plate

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक शिक्षक की बर्बरता सामने आई है। एक दलित छात्र ने मिड डे मील परोसनेवाली थाली को छुआ, तो शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

विज्ञापन


मामले की शिकायत करने जब छात्र का पिता स्कूल पहुंचा तो आरोपी शिक्षक ने उनकी भी पिटाई कर डाली। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है।

घटना के बाद से शिक्षक की दबंगई को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

शिकायत करने आए पिता से भी की गई मारपीट

Teacher beat the dalit student, because he touch the plate

जोधपुर जिला स्थित ओसियां में सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़नेवाले छात्र दिनेश के पिता मानाराम मेघवाल ने बताया कि मिड डे मील परोसने के लिए उसके पुत्र ने थाली को छुआ, तो शिक्षक हेमाराम जाट ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि छात्र गिड़गिड़ाता रहा लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा। घायल अवस्‍था में छात्र जब घर पहुंचा, तो घटना का पता चला। इस पर पिता घटना की शिकायत करने जब प्रधानाचार्य से मिलने स्कूल पहुंचे, तो हेमाराम ने उनके साथ भी मारपीट की और स्कूल से भगा दिया।

हालांकि आरोपी ‌शिक्षक का कहना है कि छात्र थाली में पत्थर डाल रहा था। जिसकी वजह से उसे रोका गया था मारपीट नहीं की गई। पिता ने मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed