{"_id":"6155fa1a8ebc3e6265396dcf","slug":"sunil-tiwary-case-wife-seeks-cbi-probe-jharkhand-hc-sends-notice-to-dgp-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मरांडी के गिरफ्तार सलाहकार की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, राज्य सरकार को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मरांडी के गिरफ्तार सलाहकार की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, राज्य सरकार को नोटिस जारी
Thu, 30 Sep 2021 11:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:25 PM IST
सार
तिवारी की पत्नी का आरोप है कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन ने राजनीतिक बदले के चलते उनके पति के खिलाफ यह साजिश रची है।
विज्ञापन
jharkhand highcourt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरानी के कथित यौन शोषण मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर पति के खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव व डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ ने इस मामले में रांची के एसएसपी को भी नोटिस जारी किया है। सुनील तिवारी भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के निकट सहयोगी हैं। तिवारी पर पिछले साल अनुसूचित जनजाति वर्ग की एक महिला, जो उनके घर में कामकाज करती थी, के यौन शोषण का आरोप है।
विज्ञापन
तिवारी के खिलाफ रांची के अरगोरा पुलिस थाने में इस साल 16 अगस्त को भादंवि और अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। तिवारी की पत्नी लालिमा तिवारी ने रिट याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि सुनील तिवारी को राजनीतिक बदले के तहत फंसाया गया है। लालिमा तिवारी का कहना है कि जब से उनके पति ने रूपा तिर्की केस में बयान दिए हैं, उन्हें सत्तारूढ़ गठबंधन निशाना बना रहा है। रूपा तिर्की एक पुलिस सब इंस्पेक्टर थीं। उसने साहेबगंज में अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन