{"_id":"04d4921e0c88ba5a6cca009794196342","slug":"suicide-jharkhand-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम तो दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम तो दी जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में कॉलेज में एडमिशन न मिलने के कारण एक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना अरगोड़ा क्षेत्र में घटी जहां मृतका के पिता ने अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी ने 12वीं की परीक्षा पास की थी।
उसने शहर के कई कॉलेजों में दाखिले के लिए फॉर्म भरा हुआ था। लेकिन कहीं एडमिशन न होने की वजह से वह परेशान थी।
इसी सब के चलते मृतका पिछले कई वक्त से घर में भी किसी से बात भी नहीं कर रही थी। घर वाले लगातार उसे समझा रहे थे लेकिन किसी कॉलेज में दाखिला ना वह निराश थी।
घर वालों के मुताबिक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नाम न होने के कारण उनकी बेटी लगातार परेशान थी। छात्रा की मौत के बाद उसका भाई लगातार बेहोश हो रहा है। उसकी स्थिति गंभीर है। घरवालों के मुताबिक भाई को जब भी होश आता है वह यही पूछता है कि अब उसे राखी कौन बांधेगा।
विज्ञापन
मंगलवार रात भी उसने किसी से बात नहीं की और खाना अपने कमरे में खाया। सुबह घर वालों ने जगाया लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर बाद घर वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
और सामने का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। उनकी बेटी फंदे पर झूल चुकी थी। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी।