{"_id":"5e1b55df8ebc3e87a3595e80","slug":"stones-hurled-at-bjp-pro-caa-rally-in-jharkhand-police-use-teargas","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में सीएए के समर्थन में भाजपा की रैली पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में सीएए के समर्थन में भाजपा की रैली पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Sun, 12 Jan 2020 10:52 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
jharkhand
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को आयोजित भाजपा की रैली में पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रण लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
Jharkhand: Police lathi-charged&fired tear gas in Giridih earlier today, after stones were pelted during a rally called by BJP&other organisations in support of #CitizenshipAct. SP SK Jha says,"Some miscreants tried to disrupt law&order but we took control of the situation soon." pic.twitter.com/Ryc95oHyEQ
— ANI (@ANI) January 12, 2020
विज्ञापन
यह घटना पदम चौक पर क्षेत्र में हुई, जहां छह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। एसपी सुरेंद्र झा ने जानकारी देते हुए कहा, 'कुछ असमाजिक तत्वों ने भाजपा की रैली पर पथराव किया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं। हालात काबू में रखने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।'
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच गए और एसपी के साथ वहीं पर मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि सीएए भारत के नागरिकों के खिलाफ नहीं है।