फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ameesha Prasad levels serious allegations regarding cases filed over the student movement; challenges

जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन: अमीषा प्रसाद ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, शहबाज को दी टेबल टॉक की चुनौती

Wed, 26 Aug 2026 07:42 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 07:42 PM IST
सार

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन के बीच अमीषा प्रसाद ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शहबाज आलम को आमने-सामने बातचीत यानी टेबल टॉक की चुनौती दी है।

विज्ञापन
Ameesha Prasad levels serious allegations regarding cases filed over the student movement; challenges
मीडिया को जानकारी देती छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद।

विस्तार

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अमीषा प्रसाद ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस दौरान अमीषा प्रसाद ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अमीषा प्रसाद ने आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शहबाज आलम पर भी निशाना साधा। उन्होंने शहबाज आलम को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं तो संबंधित पक्ष सामने आकर उन आरोपों के समर्थन में ठोस साक्ष्य पेश करे। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आनी चाहिए।

विज्ञापन

'दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने बातचीत होनी चाहिए'
अमीषा ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने शहबाज आलम को टेबल टॉक की चुनौती देते हुए कहा कि बातचीत के दौरान यह स्पष्ट किया जा सकता है कि आंदोलनकारियों पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। उनका कहना है कि छात्रों का आंदोलन परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live बिहार में बाढ़ का खतरा Live: गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले, तीन मीटर ऊंचा उठ रहा सैलाब

मारपीट जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई
बताया गया है कि शहबाज आलम की ओर से अमीषा प्रसाद के खिलाफ दंगा फैलाने और मारपीट जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, अमीषा प्रसाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों ने किसी तरह के प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा करने की मांग की। अमीषा ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed