फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ssp injured and driver died in naxal attack

नक्सली हमले में जवान की मौत, SSP को लगी गोली

Wed, 19 Aug 2015 11:41 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
ssp injured and driver died in naxal attack

छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले हुए नक्सली हमले के बाद रांची में भी नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि रांची के एसएसपी और उनका अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हमला उस समय हुआ जब एसएसपी प्रभात कुमार सीआरपीएफ और पुलिस टीम के साथ एक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों की खोजबीन में लगे हुए थे।
विज्ञापन


रांची और कुंती जिले की पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी इस अभियान में शामिल थी। टीम रांची से 30 किलोमीटर दूर दुल्मी गांव के पास नक्सलियों की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच नक्सलियों ने संयुक्त टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नक्सलियों का जोनल कमांडर काकिला मुंडा उर्फ चंदल और उसका एक सहयोगी जवाबी कार्रवाई में मारे गए। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी केवल मुंडा का शव ही बरामद हुआ है।

गृहमंत्री राजनाथ ने घायल एसएसपी से की बात

ssp injured and driver died in naxal attack

वहीं हमले में घायल हुए एसएसपी प्रभात कुमार और उनके अंगरक्षक को कुंती के सरकारी अस्पताल में शुरूआती चिकित्सा देने के बाद उन्हें रांची के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि एसएसपी के बगल में गोली लगी है। उनका काफी खून बह गया है हालांकि अभी वह खतरे से बाहर हैं।

वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एसएसपी से बात की। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि, 'मैंने एसएसपी प्रभात कुमार से बात की है जिन्होंने झारखंड में चल रहे नक्सली आपरेशन में अदम्य साहस का परिचय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed