Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   SSC Exam Ranchi Section 163 Imposed Around Three Examination Centres

एसएसपी परीक्षा: रांची के तीन केंद्रों पर धारा 163 लागू, 23 नवंबर से एक दिसंबर तक रहेगी पाबंदी

Wed, 18 Nov 2026 04:11 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Wed, 18 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

रांची में कर्मचारी चयन आयोग की तीन प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। प्रतिबंध 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भीड़ जुटाने, बिना अनुमति सभा करने और हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
SSC Exam Ranchi Section 163 Imposed Around Three Examination Centres
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग की तीन प्रतियोगी परीक्षाओं के कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने राजधानी के तीन निर्धारित परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंधात्मक आदेश 23 नवंबर से 1 दिसंबर  तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों की भीड़ जुटने से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता के अनुसार परीक्षाएं तीन अलग-अलग पालियों में होंगी। इन परीक्षाओं में दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026, दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल उप निरीक्षक परीक्षा 2025 तथा कनिष्ठ अभियंता (दूरसंचार) परीक्षा 2026 शामिल हैं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पहले ही कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और प्रतिबंध
निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने पर पूर्ण रोक रहेगी। प्रशासन ने बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिहाज से किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र और अन्य घातक हथियार लेकर चलने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। प्रतिबंध के तहत बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम-बारूद के साथ-साथ लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला जैसे हथियार रखने की अनुमति नहीं होगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित परीक्षा स्थलों का विवरण
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। पहला परीक्षा केंद्र कांके स्थित आउटर रिंग रोड पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पास और सुनैना बैंक्वेट हॉल के सामने स्थित कैपस्टोन टेक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर है।

दूसरा केंद्र दलादिली स्थित शिव मंदिर के पास आइडियल इंटरनेशनल स्कूल को बनाया गया है। तीसरा परीक्षा केंद्र गनरके के रामपुर स्थित एसडीजेड इन्फोटेक-1 है। प्रशासन ने इन तीनों केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था रखने और आदेश का अनुपालन कराने के लिए दंडाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed