{"_id":"5d5d6e0c8ebc3e6c740fb77f","slug":"special-secretary-ramakant-singh-say-strict-action-to-be-taken-in-criminal-case-regarding-witchcraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू-टोने को लेकर आपराधिक मामलों में कड़े कदम उठाने की जरूरत: विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू-टोने को लेकर आपराधिक मामलों में कड़े कदम उठाने की जरूरत: विशेष सचिव
Wed, 21 Aug 2019 09:55 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
रमाकांत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कथित जादू टोने में लिप्त होने के आरोपों को लेकर लोगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोक के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। झारखंड में पिछले एक महीने के दौरान अलग अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और तीन लोगों को मानव मल खाने के लिए बाध्य किया गया।
राज्य सरकार के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने सूचना भवन में साप्ताहित जनसंवाद समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि कथित जादू टोने के संदेह में हमलों के मामलों पर रोक लगाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई की आवश्यकता है जिससे समाज में फैली इस कुप्रथा पर लगाम लगाई जा सके।
उन्होंने यह बात गिरिडीह जिले से जुड़ी एक शिकायत के आलोक में कही। गिरिडीह के बेंगाबाद थाने की एक महिला ने जनसंवाद में यह शिकायत दर्ज की है कि उन पर जादू टोने में लिप्त होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया गया है। उक्त मामले में बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।