{"_id":"5a9fba8e4f1c1b05738bb09d","slug":"soon-you-can-book-e-rickshaws-through-mobile-app-and-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप से बुक कर पाएंगे ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप से बुक कर पाएंगे ई रिक्शा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर को आसान बनाने के लिए लोगों को जल्द ही मोबाइल एपलीकेशन, टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के जरिए ई रिक्शा बुक करने की सुविधा मिलेगी। सोमवार को प्राइवेट कंपनी ईको गाड़ी टैक्सी सर्विसेज को रांची नगर निगम (आरएमसी) से व्यक्तिगत बुकिंग पर ई रिक्शा चलाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
फिलहाल, सौ से भी ज्यादा ई रिक्शा सड़कों पर चलते हैं, जिनमें से सभी रिक्शा चुनिंदा मार्गों पर शेयरिंग बेसिस पर उपलब्ध हैं। ईको गाड़ी कंपनी को आरएमसी की ओर से अनुमति मिल गई है कि वह राज्य में कहीं भी ई रिक्शा चला सकती है, जो कि चुनिंदा मार्गों तक सीमित नहीं होगा।
विज्ञापन
ईको कंपनी के मालिक अक्षय मलपानी का कहना है कि ये ई रिक्शा समुदाय के लिए केवल सुविधाजनक ही नहीं बल्कि सुरक्षित भी होंगे। हर रिक्शे में कैमरा और जीपीएस लगा होगा जिससे रिक्शे के भीतर की तस्वीर कंपनी और यात्रियों को हर 15 मिनट में मिलती रहेगी। इससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
रेगुलर ई रिक्शा से अलग यह नए ई रिक्शा 20 घंटे तक की बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ई रिक्शा सुबह 3:30 बजे से रात 11:00 बजे तक चलेंगे। महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक महिला ड्राइवर भी मौजूद होंगी। सभी ड्राइवर पूरी तरह से प्रशिक्षित होंगे साथ ही उनके उचित यूनीफॉर्म और आईडी भी होंगे। यह सेवा इस महीने के आखिर और अप्रैल की शुरूआत में उपलब्ध होगी।