{"_id":"690846a70e0857a5950533bc","slug":"son-kills-mother-in-dumka-on-suspicion-of-witchcraft-police-arrest-him-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: मानवता हुई शर्मसार! बेटे ने जादू-टोना के शक में की 70 साल की मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: मानवता हुई शर्मसार! बेटे ने जादू-टोना के शक में की 70 साल की मां की हत्या
Mon, 03 Nov 2025 11:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:38 AM IST
सार
झारखंड के दुमका जिले के भद्रा डिघा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 70 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी और उसकी बेटी की मौत की वजह वही हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले के भद्रा डिघा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 70 वर्षीय मां की कथित रूप से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। यह घटना 28 अक्टूबर को हुई थी, जब 41 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां मुनी सोरेन पर चाकू से कई बार वार किया। घायल बुजुर्ग महिला को दुमका के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। गोपीकंदर थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि आरोपी को रविवार को मधुबन स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा, “महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने अपने भाई के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को शक था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी और उसने अपनी 18 वर्षीय बेटी की मौत के लिए मां को जिम्मेदार ठहराया था।”
पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पहले भी अपनी मां की हत्या की कोशिश की थी। उन्होंने बताया, “28 अक्टूबर की रात आरोपी शराब के नशे में था और अपनी बेटी की मौत को लेकर गुस्से में था। गुस्से में वह अपनी बहन के घर पहुंचा और वहां अपनी मां पर कई बार चाकू से वार कर दिया।”
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि पुलिस अब झारखंड विचक्राफ्ट प्रिवेंशन एक्ट, 2001 के तहत ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, “हम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) के साथ मिलकर सुदूर और घने जंगल वाले गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करेंगे, जहां अशिक्षा और अंधविश्वास के कारण इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं।”