{"_id":"6163ab408ebc3e289c74764a","slug":"son-killed-parents-by-hitting-kulhadi-angry-over-sale-of-wood-in-gumla","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां-पिता की हत्या की, लकड़ी बेचे जाने से चल रहा था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां-पिता की हत्या की, लकड़ी बेचे जाने से चल रहा था नाराज
Mon, 11 Oct 2021 08:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:40 AM IST
सार
झारखंड में एक कलियुगी बेटे ने अपने माता-पिता को पीट-पीटकर हत्या कर दी। लकड़ी बेचे जाने से युवक अपने माता-पिता से नाराज चल रहा था। रविवार की सुबह उसने माता-पिता के साथ विवाद किया और फिर युवक ने कुल्हाड़ी से माता पिता पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
विस्तार
झारखंड के गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के होलंग ब्रिजयाटोली गांव में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। रविवार को 20 वर्षीय विनोद ब्रिजया ने अपने माता-पिता को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। 55 वर्षीय माता सानियारो ब्रिजया और 60 वर्षीय पिता सुखराम ब्रिजया को टांगी के पिछले हिस्सों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पहुंची बिशनपुर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि सनियारो ब्रिजया एवं सुखराम अपना छोटा बेटा विनोद ब्रिजया के एक साथ घर मे रहते थे।
विज्ञापन
पूरा परिवार जंगल से लकड़ी लाकर बेचने का काम एवं बांस का सूप दौरा बनाने कर बेचने का काम करते थे। विनोद शुक्रवार को जंगल से तीन भार लकड़ी बेचने के लिए लाकर अपने घर में रखा था, जिसमें से दो भार लकड़ी उसके पिता सुखराम ब्रिजया ने बिशुनपुर लाकर बेच दिया।
विज्ञापन
शराब के नशे में माता-पिता की हत्या
लकड़ी बेचे जाने से युवक अपने माता-पिता से नाराज हो गया। रविवार को विनोद ब्रिजया गांजा एवं शराब की नशे में धुत होकर अपना घर पहुंचा तो देखा कि उसकी लकड़ी घर में नहीं है।वह घर से टांगी निकाल कर अपनी मां को टांगी के पिछले हिस्से से मारने लगा। इससे उसकी मौत हो गई फिर उसने पिता को निशाना बनाया। उन पर भी टांगी से वार कर मार दिया।