फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Smriti Irani closed her helicopter gate to avoid questions about onion price hike and unnao case

महंगे प्याज के सवाल से बचने के लिए स्मृति ईरानी ने बंद किया हेलिकॉप्टर का गेट

Mon, 09 Dec 2019 09:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Dec 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani closed her helicopter gate to avoid questions about onion price hike and unnao case
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्याज की बढ़ती कीमत से हर कोई बेहाल है। इसने आम आदमी के किचन का स्वाद बिगाड़ने के साथ ही उसकी जेब ढीली कर दी है। वहीं संसद में भी इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। देशभर में औसतन 120 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज मिल रहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन


झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचीं ईरानी से सवाल पूछा गया कि प्याज की बढ़ती कीमत पर झारखंड चुनाव में भाजपा को कितना फायदा या नुकसान होगा? यह सुनने के बाद वह उल्टे पांव चलते हुए हेलिकॉप्टर में जा बैठीं। वहां पर भी जब उनसे सवाल किया गया तो उन्हें इसका कोई जवाब नहीं सूझा और उन्होंने हेलिकॉप्टर का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा की स्टार प्रचारक ईरानी ने उन्नाव की घटना पर भी चुप्पी साधी। वह झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने इशारों-इशारों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी और गोमिया की विधायक को चोर कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी ने आजसू को लैंड माफिया बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी के हाथों में केला, तीर धनुष नहीं बल्कि कमल होता है। उन्होंने गोमिया के पटवार हाई स्कूल के ग्राउंड में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और कहा कि लोग 12 तारीख को उन्हें वोट दें।


पत्रकारों ने जब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से उन्नाव की घटना पर या महंगे प्याज को लेकर सवाल किया तो वह अपने आपको बचाते हुए भागते हुए दिखाई दीं। ज्यादा सवाल पूछने पर उन्होंने अपने हेलिकॉप्टर का गेट बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed