{"_id":"5f455d912b63c6670b727a94","slug":"six-people-including-children-and-women-died-after-overturning-a-rice-laden-truck-car-in-dumka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुमका में चावल लदा ट्रक कार पर पलटने से बच्चों, महिलाओं समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुमका में चावल लदा ट्रक कार पर पलटने से बच्चों, महिलाओं समेत छह लोगों की मौत
Wed, 26 Aug 2020 02:23 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका में आज रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे जामा थानांतर्गत जामा चौक के निकट अनियंत्रित होकर चावल लदा ट्रक देवघर जा रही एक अल्टो कार पर पलट गया जिससे उसमें सवार महिलाओं एवं बच्चों समेत 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने बताया कि रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे यह दुर्घटना हुई जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।
उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग दुमका से देवघर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां दुर्घटना हुई वहां की सड़क पूरी तरह खस्ताहाल है और बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिसके चलते ही संभवतः ट्रक चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन
इससे पहले लाकड़ा ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोग झारखंड और बिहार के हैं और उनमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। अभी लोगों की पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो पाई है।