{"_id":"ad000283d1b9dfb9d4fb2b7e6c29a376","slug":"six-mla-of-jharkhand-vikas-morcha-join-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: छह विधायकों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: छह विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को उन्हीं की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के छह विधायकों ने झटका दिया है। ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में इन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
झारखंड विकास मोर्चा से नाता तोड़ भाजपा में जाने वाले विधायकों में अमर कुमार बाउरी, गणेश गंझू, नवीन जायसवाल, रणधीर सिंह, आलोक चौरसिया और जानकी यादव शामिल हैं। इन सभी विधायकों ने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष्ा को पत्र लिखकर सदन में भाजपा विधायकों के साथ बैठने की अपील की थी। बुधवार को इन विधायकों ने पार्टी को भी इस बाबत जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव से ही झारखंड विकास मोर्चा के विधायकों का भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। यहीं नहीं चुनाव के दौरान राजनैतिक गलियारों में झाविमो के बाबू लाल मरांडी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाए गर्म रही लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बहरहाल झारखंड विकास मोर्चा के छह विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से मरांडी को तकड़ा झटका लगा है, और कहीं न कहीं पार्टी को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन