{"_id":"60b90c2c10bf3f240c126be5","slug":"six-kg-uranium-seized-from-seven-people-arrested-during-raids-in-jharkhand-bokaro-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बोकारो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह किलो यूरेनियम के साथ सात तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बोकारो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह किलो यूरेनियम के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
Thu, 03 Jun 2021 10:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:36 PM IST
सार
गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने छह किलो यूरेनियम के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सात यूरेनियम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से छह किलो यूरेनियम बरामद किया गया है। एक अधिकारी गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुखबिर से मिली सूचना के बाद जिले में अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया था।
विज्ञापन
बोकारो पुलिस ने एक बयान में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक पुलिस दल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर यह छापेमारी की। सूचना मिली थी कि अपराधियों का एक समूह यूरेनियम बेचने की फिराक में क्षेत्र में सक्रिय है। छापे के दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे छह किलो यूरेनियम बरामद किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में हरला पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और परमाणु ऊर्जा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बोकारो पुलिस ने बताया कि जब्त सामग्री को जांच के लिए फॉरेंसिक जांच के प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चास निवासी बापी चंद्रा, जरीडीह के अनिल सिंह, हरला निवासी दीपक कुमार, चास निवासी कृष्णकांत राणा, बालीडीह के हरेराम शर्मा, हरला के ही महावीर महतो और बोकारो निवासी पंकज महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इन आरोपियों के पास से यूरेनियम के अलावा सात मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।