फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Should a leader hailed by enemy be allowed to form govt? Rajnath on Pak leader's praise for Rahul

LS Polls: 'जिसकी तारीफ देश का दुश्मन करे, क्या उसे सरकार बनाने का मौका देना चाहिए?' राजनाथ का राहुल पर तंज

Tue, 21 May 2024 07:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 21 May 2024 07:13 PM IST
सार

Election: पाकिस्तानी नेता द्वारा राहुल गांधी की तारीफ करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने पूछा कि भारत के जिस नेता की प्रशंसा पाकिस्तान कर रहा है, क्या उन्हें सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए?

विज्ञापन
Should a leader hailed by enemy be allowed to form govt? Rajnath on Pak leader's praise for Rahul
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। राजनाथ सिंह ने सवाल पूछा कि भारत के जिस नेता की पाकिस्तान द्वारा तारीफ की गई है, क्या ऐसे नेता को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए?

विज्ञापन


‘ऐसे नेता भारत को किस दिशा में ले जाएंगे?’
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के बयान का हवाला दिया। फवाद हुसैन चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘राहुल ऑन फायर’ लिखकर एक वीडियो साझा किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल पूछा कि जिस नेता की पाकिस्तान द्वारा तारीफ की जा रही है, वह भारत को दिशा में ले जाएंगे। भाजना नेता ने इस बात पर जोर दिया कि पृथ्वी की कोई भी ताकत भारत में राम राज्य की स्थापना को नहीं रोक सकती। 
विज्ञापन


राजनाथ का कांग्रेस पर निशाना
झारखंड के बोकारो में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत के बैंकों ने काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जबकि भाजपा के शासनकाल में सभी बैंकों ने शानदार कमाई की है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा करने का भी आरोप लगाया। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों ने देश से गरीबी मिटाने का वादा किया लेकिन इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के राज में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत सोरेन को भी आड़े हाथों लिया
राजनाथ सिंह ने धन शोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और सीएम के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने लोगों से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed