फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   shoes hurled at jharkhand cm Officers transferred

झारखंड : सीएम पर जूते फेंके जाने के बाद अफसरों पर गिरी गाज

Thu, 05 Jan 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
shoes hurled at jharkhand cm Officers transferred
रघुबर दास - फोटो : ANI

झारखंड के सरायकेला-खरसावा में मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जूते फेंके जाने के मामले में सरकार ने जिले के डीसी और एसपी का तबदला कर दिया है। मुख्यमंत्री रघुबर दास पर एक कार्यक्रम के दौरान खरसावां में जूते फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए थे । 

विज्ञापन


झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि, “सरायकेला-खरसावा के उपायुक्त श्रीनिवासन और पुलिस अधीक्षक संजीव का तबादला कर दिया गया है। रमेश घोपाल नए उपायुक्त और राकेश बंसल नए पुलिस अधीक्षक होंगे।” तबादले को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


 अधिकारी ने कहा, “यह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की सबसे बड़ी गलती थी। जब मुख्यमंत्री स्थल छोड़ रहे थे तब उन्हें काले झंडे दिखाए गए थे और उनकी तरफ जूते फेंके गए थे। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए थे।” जिला प्रशासन ने इस मामले में 2 जनवरी को 9 ज्ञात और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रघुवर दास शहीद दिवस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन आदिवासी समुदाय के लोगों का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ा। 


सोशल मीडिया पर सीएम के विरोध का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लोग मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं । सीएम के श्रद्धांजलि देकर वापस जाने के समय जूते-चप्पल उछाले गए। वीडियो में साफ-साफ जूता उछालने की घटना दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed