{"_id":"6890f178530145bf0908687c","slug":"shibu-soren-last-rites-performed-in-nemra-rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-and-other-leaders-will-pay-tribute-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशोम गुरु: नेमरा में आज होगा अंतिम संस्कार, राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता देंगे अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशोम गुरु: नेमरा में आज होगा अंतिम संस्कार, राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता देंगे अंतिम विदाई
Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
सार
Shibu Soren Last Rites: अंतिम संस्कार से पूर्व शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रांची स्थित विधानसभा और झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में ले जाया जाएगा। जहां पार्टी कार्यकर्ता, आमजन और राजनीतिक प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मंगलवार को दी जाएगी अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा झारखंड और बिहार से भी तमाम दलों के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजन नेमरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, झामुमो के पदाधिकारी, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और शिबू सोरेन के अनुयायी बड़ी संख्या में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम तीन बजे उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shibu Soren Death: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया, एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
रांची में भावभीनी विदाई, विधानसभा और पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार से पूर्व शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रांची स्थित विधानसभा और झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में ले जाया जाएगा। जहां पार्टी कार्यकर्ता, आमजन और राजनीतिक प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां पर उनके राजनीतिक जीवन और योगदान को याद करते हुए शोक सभा भी आयोजित की जाएगी।
मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब, सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर मोरहाबादी मैदान स्थित आवास पर लाया गया। यहां हजारों की संख्या में आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके अंतिम दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की। पूरा परिसर शोक के वातावरण में डूबा हुआ था, जहां युवा से लेकर बुजुर्ग तक गुरुजी की स्मृतियों को साझा करते देखे गए।
यह भी पढ़ें- Shibu Soren Death: शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, रांची वाले आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर
इस दौरान झारखंड सरकार के सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ नौकरशाह, भाजपा, आजसू और अन्य दलों के नेताओं ने भी गुरुजी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके योगदान को याद करते हुए कई नेताओं ने इसे एक युग का अंत करार दिया।
रांची में लगे पोस्टर-बैनर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय नेता शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे राज्य में शोक की लहर है। राजधानी रांची के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर 'अंतिम जोहार' (Last Salutation) संदेश के साथ बैनर, होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें दिवंगत नेता को ‘झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के रूप में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
रांची के करमटोली चौक पर लगाए गए एक बड़े होर्डिंग पर हिंदी में लिखा गया है – “अंतिम जोहार... विनम्र श्रद्धांजलि झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन।” इस भावुक संदेश ने राहगीरों को भावुक कर दिया। एक स्थानीय नागरिक रमेश हांसदा (45) ने कहा, “झारखंड ने शिबू सोरेन जैसा कोई दूसरा नेता नहीं देखा। उनका योगदान हर झारखंडवासी के दिल में हमेशा जिंदा रहेगा।”