फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shibu Soren Death: शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, रांची वाले आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर

Mon, 04 Aug 2025 07:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Aug 2025 07:29 PM IST
खास बातें

Shibu Soren Passed Away News Live Updates in Hindi: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद 'एक्स' पर पोस्ट कर साझा की। उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री के निधन से जुड़े शोक संदेश और अन्य घटनाक्रम के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
Former Jharkhand CM Shibu Soren Passed Away News Live Updates Age Family Political Career Politicians Reaction
शिबू सोरेन - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:13 PM, 04-Aug-2025
रांची वाले आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर
उनका पार्थिव शरीर रांची स्थित उनके आवास पर लाया गया है, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

07:28 PM, 04-Aug-2025
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक नेता पहुंचे। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन
01:55 PM, 04-Aug-2025
पीएम मोदी ने अस्पताल जाकर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि भी दी।
01:40 PM, 04-Aug-2025
कल दोपहर तीन बजे मुखाग्नि दी जाएगी
शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। झारखंड के पैतृक गांव में कल दोपहर उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।
01:09 PM, 04-Aug-2025
पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में अंतिम संस्कार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम छह बजे झारखंड लाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में किया जाएगा।
01:08 PM, 04-Aug-2025
'अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के अपने पूर्व समकक्ष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पड़ोसी राज्य की राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने 'X' पर लिखा, 'झारखंड की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान स्मरणीय है। उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी को धैर्यपूर्वक सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए हमारे संयुक्त संघर्षों की स्मृतियों का जिक्र किया। लालू ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'हमारे संघर्षों के साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके साथ किए गए संघर्षों से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में पूरा राष्ट्रीय जनता दल परिवार गुरु जी के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार एवं शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

बिहार विधानसभा में वर्तमान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोरेन को अभिभावक कहा। उन्होंने कहा, 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, एक प्रखर नेता, गरीब, वंचित, उपेक्षित और मेहनतकश वर्ग की आवाज व आदिवासी अधिकारों के प्रबल समर्थक, अभिभावक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। सामाजिक न्याय और आदिवासी कल्याण के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 04-Aug-2025
लालू यादव और नीतीश कुमार ने भी शोक प्रकट किया
झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है।
12:25 PM, 04-Aug-2025
वयोवृद्ध राजनेता शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया। राजनीतिक जगत में शून्य पैदा होने और अपूरणीय क्षति की बात कहते हुए ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जैसे लोगों ने भी शोक प्रकट किया।
11:25 AM, 04-Aug-2025
तीन दिनों के राजकीय शोक का एलान
झारखंड सरकार ने झामुमो के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
11:09 AM, 04-Aug-2025
पीएम मोदी ने की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed