{"_id":"5f6d59442d20244f5e755fd4","slug":"sexual-assault-on-minor-girl-of-pahadia-tribe-in-godda-jharkhand-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़िया जनजाति की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़िया जनजाति की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2020 08:13 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault
- फोटो : For Representation Only
झारखंड के गोड्डा जिले में पहाड़िया आदिम जनजातीय समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने गुरुवार को बताया कि घटना सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की है और पुलिस ने घटना के सिलसिले में घटियारी गांव के रहने वाले महताब अंसारी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
रमेश ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह बुधवार की शाम घटियारी गांव से अपने गांव वापस जा रही थी।
आरोप है कि सुंदर पहाड़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की और प्राथमिकी के बदले थानेदार समझौते पर जोर डालते रहे।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक रमेश से मुलाकात की और उनके निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।