{"_id":"62d65297b31a1a5b0f1add3b","slug":"seven-quintals-of-ganja-seized-in-ramgarh-two-arrested-by-jharkhand-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ में एक करोड़ रुपये मूल्य के 700 किलो गांजा जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ में एक करोड़ रुपये मूल्य के 700 किलो गांजा जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Tue, 19 Jul 2022 12:13 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:13 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुआ गांजा(सांकेतिक)
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक से 700 किलो गांजा जब्त किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को मांडू थाना क्षेत्र के हसागढ़ा गांव के पास रांची से पटना को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर ट्रक को रोका गया। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से रामगढ़ होते हुए बरही जा रहे वाहन में 23 बोरियों में पैक सात क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान असम के कोकरझार जिले के मूल निवासी शंकर रामश्यारी (28) और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के रंतु नमता (30) के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन