फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Seven missing as boat capsizes in Jharkhand's Panchkhero Dam

Jharkhand: पंचखेरो बांध में नाव पलटने से सात बच्चों समेत आठ लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 17 Jul 2022 09:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 09:07 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11.30 बजे हुई। गिरीडिह जिले के दो परिवारों ने वाटर राइड के लिए कंट्री बोट को हायर किया था। नाव में कुल आठ लोग सवार थे लेकिन नाविक तैरने में सफल हो गया। 

विज्ञापन
Seven missing as boat capsizes in Jharkhand's Panchkhero Dam
गिरीडिह के पंचखेरो बांध में नाव पलटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गिरीडिह जिले में स्थित पंचखेरो बांध में एक नाव पलटने से दो परिवारों के सात बच्चों समेत आठ लोग लापता हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11.30 बजे हुई। गिरीडिह जिले के दो परिवारों ने वाटर राइड के लिए कंट्री बोट को हायर किया था। नाव में कुल आठ लोग सवार थे। नाविक तैरने में सफल हो गया। राजधनवर के एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो परिवारों के सात सदस्य अब भी लापता हैं और सर्ज ऑपरेशन जारी है। यह बांध गिरीडिह और कोडरमा जिलों की सीमा पर स्थित है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है। मत्स्य विभाग की एक मोटरबोट भी लगाई गई है, लेकिन हमें अब तक लापता लोगों का कोई पता नहीं चला है। लापता लोगों की पहचान पलक कुमारी (14), शिवम कुमार (12), सेजल कुमारी (12), हर्षल कुमार (14), छोटी कुमारी (6), राहुल कुमार (16), अमित कुमार सिंह (14), और सीताराम यादव (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कोडरमा डीसी और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। तट पर तैरकर जीवित बचे प्रदीप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वे बच्चों के साथ पंचखेरो बांध में नाव की सवारी के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed