फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Seven accused of Sexual misdeed 17-year-old girl and uploading her video on social media arrested in Jharkhand Godda district

Jharkhand: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले सातों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2022 01:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गोड्डा (झारखंड)।
पीटीआई, गोड्डा (झारखंड)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jun 2022 01:57 AM IST
सार

नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर राजाभीटा थाने में मंगलवार को कांड संख्या 11/2022 के तहत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Seven accused of Sexual misdeed 17-year-old girl and uploading her video on social media arrested in Jharkhand Godda district
सामूहक दुष्कर्म के सात आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड के गोड्डा जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म की घटना सोमवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि राजाभिट्टा थाना क्षेत्र के इलाके में एक लड़की को कथित तौर पर अपराधियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर राजाभीटा थाने में मंगलवार को कांड संख्या 11/2022 के तहत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को पीड़िता को चिकित्सीय जांच हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेजा गया, उसके बाद एक पुलिस टीम का गठन कर सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई और बुधवार को उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रूबेन मालतो, आशीष मालतो, सुकुमार मालतो, विपिन मालतो, अमर मालतो, अंकित मालतो और समीर मालतो शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिससे सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed