फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Security personnel destroyed two camps of Maoists in Jharkhand, arms and ammunition recovered

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाकर्मियों ने नष्ट किए माओवादियों के दो शिविर, भारी मात्रा में गोला-बारूद

Tue, 25 Feb 2025 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Feb 2025 10:40 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाकर्मियों ने माओवादियों के दो शिविरों को नष्ट कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के संयुक्त अभियान में एम-16 राइफल, बोल्ट एक्शन राइफल सहित अन्य हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Security personnel destroyed two camps of Maoists in Jharkhand, arms and ammunition recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाकर्मियों ने एक प्रतिबंधित माओवादी संगठन के दो शिविरों को नष्ट कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित टोंटो वन्य क्षेत्र में घटी।

सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के कर्मियों ने चला अभियान
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने जंगलों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल के सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को वन क्षेत्र के नजदीक स्थित सरजमबुरू, तुंबाहाका, पूर्ति टोला और जिमकीकिर गांवों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


माओवादियों के दो शिविरों को किया नष्ट
एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को जिमकीकिर जंगल में माओवादियों के दो शिविर मिले, जिन्हें नष्ट कर दिया गया।

बरामद किया गया भारी मात्रा गोला-बारूद और हथियार
उन्होंने बताया कि तलाशी दल ने एक एम-16 राइफल, पांच 303 बोल्ट एक्शन राइफल, एक फैक्टरी निर्मित एयर गन, एम-16 राइफल की दो मैगजीन, बोल्ट एक्शन राइफल की पांच मैगजीन, 315 बोर राइफल की तीन मैगजीन, 315 बोर राइफल के 267 कारतूस, 303 बोल्ट एक्शन राइफल के 227 कारतूस, अन्य आग्नेयास्त्रों के कारतूस, तीन वायरलेस सेट और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed